Tuesday, October 20th, 2026

डिस्टिलरी बॉटलिंग प्लांट कारोबारी नवनीत गुप्ता के यहां आयकर की दबिश

रायपुर
आयकर विभाग ने डिस्टिलरी बॉटलिंग प्लांट कारोबारी नवनीत गुप्ता के तीन ठिकानों पर दबिश दी है। इसमें रायपुर के शंकर नगर टीवी टॉवर के सामने स्थित एग्जॉटिका मल्टीस्टोरी बिल्डिंग स्थित गुप्ता का घर भी शामिल है। आयकर अधिकारियों ने घर का दरवाजा बंद करा दिया है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली, नागपुर से आए अधिकारियों के साथ मिलकर रायपुर की टीम ने यह कार्रवाई की ही है। अफसर तीन दलों में बंटकर सुबह-सुबह कारोबारी के ठिकानों पर पहुंचे। उनके साथ स्थानीय पुलिस का एक छोटा सा दस्ता भी था। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह अफसरों के घर पहुंचने से गुप्ता परिवार सकते में आ गया।वहीं भिलाई के कुम्हारी स्थित गोडाउन और आफिस में भी 45 करीब आईटी के अधिकारी जांच कर रहे हैं। इनकम टैक्स विभाग की तीन राज्यों की टीम जांच में जुटी है। दिल्ली के अलावे नागपुर और इंदौर से टीमें आयी हुई है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम कर चोरी की सूचना पर नवनीत गुप्ता के यहां पहुंची है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक आयकर अफसरों की टीम तीनों ठिकानों से कंपनियों और आय से संबंधित एक-एक दस्तावेज निकाल रही है, ताकि तथ्यों की पड़ताल की जा सके। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस मामले की जांच के लिए यह शुरूआती सर्वे है या पुख्ता सूचनाओं के आधार पर डाला गया छापा।

 

Source : Agency

पाठको की राय